Ghansyam Sharma / Tue, Apr 15, 2025 / Post views : 164
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कोण्डागांव जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत शामपुर में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं डॉ. अंबेडकर की छवियों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस विशेष ग्राम सभा में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाया गया था साथी ही जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। योजनाओं की प्रक्रिया, पात्रता तथा उनसे मिलने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। ग्राम सभा में सरपंच देवेंद्र कुमार, जनपद सदस्य अंगद राम पटेल, प्राचार्य अनूप कुमार विश्वास, नोडल अधिकारी आलोक यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी, पंचायत कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
सोत्रgrampanchayatshayampur
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन