Ghansyam Sharma / Sat, Jan 3, 2026 / Post views : 247
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( शकील सिद्दीकी)
नेशनल हाईवे 30 पर होंडा शोरूम के सामने शनिवार रात लगभग 9:30 बजे तेज़ रफ्तार चारपहिया वाहन (कार)ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक बस स्टैंड की ओर आ रहा था, इसी दौरान तेज़ गति से आ रहे कार रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी उसी दौरान उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन