Ghansyam Sharma / Sat, Jan 21, 2023 / Post views : 148
बस्तर ,पत्रिका लुक ( जितेंद्र कुमार तिवारी)
शासकीय नवीन महाविद्यालय बस्तर के प्राचार्य भावेश कुमार नेताम के मार्गदर्शन में दो दिवसीय शारीरिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में रंगोली, केशसज्जा, मेहंदी, क्विज, वाद -विवाद ,खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, दौड़, गोला फेंक इंडोर एवं आउटडोर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमे महाविद्यालय के सभी छात्र -छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एलडी साहू, के के यादव, एस आर यादव, भारती वर्मा, डॉ विनीता सिंह पॉल, अनुसुईया चंद्रवंशी,अक्षय शर्मा, दयानन्द वसु,अभिषेक बिसाई, संजय ध्रुव की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन