Ghansyam Sharma / Fri, Feb 16, 2024 / Post views : 152
रायपुर। पत्रिका लुक
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सरजियस मिंज ने आयोग के कार्यों की जानकारी दी और आयोग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-2030 की अवधि के लिए राज्य के नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं की वित्तीय स्थिति की समीक्षा कर उसे सुदृढ़ करने हेतु चतुर्थ राज्य वित्त आयोग का गठन किया गया था। आयोग का कार्य काल ढाई वर्ष का था। आयोग ने वित्तीय स्थिति की समीक्षा करने के पश्चात अपनी अनुशंसाएं सौंपी हैं। प्रतिवेदन में स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों एवं विभागों से प्राप्त सुझावों को भी शामिल किया गया है। इस अवसर पर आयोग के सचिव सतीश पाण्डेय, संयुक्त सचिव जे.एस. विरदी, सुश्री पायल गुप्ता और एम.एन. राजुरकर उपस्थित थे।
सोत्रcgpro
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन