Ghansyam Sharma / Fri, Jun 13, 2025 / Post views : 167
विधायक ने नगर पालिका अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में और पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
विधायक उसेंडी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी भी कार्य में लापरवाही या कोताही पाई गई तो संबंधित ठेकेदार के साथ ही जिम्मेदार इंजीनियर पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर फील्ड निरीक्षण करें और कार्यों का मूल्यांकन करते रहें, ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
विधायक ने यह भी कहा कि पूर्व में 24 मई को नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा भी ठेकेदारों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूरा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, सीएमओ दिनेश डे, एसडीओ, इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन