Ghansyam Sharma / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 200
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
पंकज चन्द्रा, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 06 अप्रैल से 15 मई 2026 तक आयोजित 48वीं आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग में भाग लेने जा रहे हैं। उनके स्थान पर अतिरिक्त प्रभार के रूप में 06 अप्रैल 2026 को त्रिलोक बंसल ने पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव का कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार संभालते ही उन्होंने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा और बीट सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की, वहीं आम जनता से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन