Ghansyam Sharma / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 166
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत राज्य नीति आयोग से डॉ. भावना दीक्षित, संयुक्त संचालक द्वारा माकड़ी विकासखंड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र शामपुर, सलना, शासकीय विद्यालय चिलपुटी, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण उपरांत जनपद पंचायत माकड़ी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न इंडिकेटर्स की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी निर्धारित लक्ष्यों को अप्रैल माह तक 100 प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा कार्यों में लापरवाही न बरतें।
बैठक में जनपद पंचायत सीईओ, एबी फेलो संतोष कुमार सितारे सहित सभी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन