Ghansyam Sharma / Thu, Jan 8, 2026 / Post views : 250
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिले के विकासखंड माकड़ी अंतर्गत पीएम श्री आत्मानंद उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर एवं माकड़ी में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की गई। यह आयोजन कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार किया गया। कार्यशाला में ब्लॉक फेलो श्री संतोष कुमार सितारे ने विषयवार अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन, उत्तर लेखन कौशल, तनाव प्रबंधन तथा पूर्व प्रश्न पत्रों के अभ्यास पर मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षकगणों की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने इसे उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन