Ghansyam Sharma / Tue, Jan 24, 2023 / Post views : 148
बस्तर पत्रिका लुक।
महाविद्यालय भानपुरी परिसर में वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। इसके मुख्य अतिथि नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप और जनपद सदस्य निलय कश्यप की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। सर्व प्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा को पूजा अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकम का शुभारभ किया।इस मौके पर कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी और राजस्थानी छत्तीसगढ़ी,हल्बी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।और मुख्य अतिथि के हाथो से खेल के विभिन्न विधाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को मेडल और प्रमाण पत्र दे कर समान किया।इस दौरान विधायक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ढाणी से मजदूर किसान परिवारों के छात्रा पढ़ने आती हैं और वह सिर्फ पढ़ाई करें और आगे बढ़ने के लिए उच्च पदों पर जाने के लिए शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है। जिससे मंजिल हासिल की जा सकती है, साथ ही कालेज प्रशासन को भी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इस पर काम करना चाहिए।जनपद सदस्य निलय कश्यप ने छात्राओं को संबोधित कहा छात्रों को समय की कीमत को समझना चाहिए, जिसने भी समय की कीमत को समझा उसने जीवन हमेशा सफलता प्राप्त की। और गुरु की उपलब्धि तब होती है जब गुरु का शिष्य जीवन में बहुत बड़ी उपलब्धि के साथ सफल होता है। गुरु के दिखाए गए सदमार्ग और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान,विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल,अचल बाजपाई,जया ध्रुव,अनिल बघेल,उमेश जोशी,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी,प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर बघेल,उपाध्यक्ष ओमकार यादव,साहिल पांडे, हिमांशु पांडे,मयूर नायक, प्रवीन नाग विक्की कश्यप,फगनु कश्यप, प्राचार्य वासनीकर,आशीष गुप्ता,आशीष मिश्रा,सुनील नाग, अन्य उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन