Ghansyam Sharma / Wed, Feb 21, 2024 / Post views : 164
अंधेर नगरी चौपट राजा जैसे है आदिवासी आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी छात्रवास मरम्मत का कार्य...
आश्रम छात्रावास भवनों की मरम्मत में अनियमितता का आरोप..
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शासन से मिले फंड को खर्च करने की जल्दबाजी में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के अधिकारीयो ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को दरकिनार कर दिया है। लोगो का आरोप है जिले के अंदर चल रहे आश्रम छात्रावासों में मरम्मत व रंगाई-पुताई का काम जहां चल रहा है, वहां लगाए गए टाइल्स जगह-जगह उखाड़ रहे, दीवारों में टूट फुट हो रही जर्जर भवनों की मरम्मत कर ठीक करने के बजाए उसी के ऊपर रंग रोगन कर उसे छुपाने की कोशिश की गई है।
विभागीय सूत्रों का दावा
विभागीय सूत्रों का दावा है कार्य स्वीकृत होते ही विभाग के अधिकारियों ने ओपन टेंडर के माध्यम से राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों और अपने चहेते लोगों को काम देकर राशि का बंदरबाट शुरू कर दिया हैं। जिसके चलते इस तरह के गुणवत्ताहीन कार्य हो रहे हैं। बताया जा रहा हैं कि सहायक आयुक्त विभाग के आश्रम छात्रावासों पर हुई मरम्मत व रंगाई पुताई की सही जांच होने से बड़ी अनियमितता उजागर हो सकती है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के कामकाज में गुणवत्ता का आलम यह है कि बड़े कनेरा बालक छात्रावास में उखड़े दीवारों को ठीक करने के बजाय उसके ऊपर पुताई कर दिया गया, जबकि ठेकेदारों ने मरम्मत की राशि बचाते हुए टूट-फूट के ऊपर ही रंगाई पुताई करके उसे छिपाना शुरू कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2023 24 में बालक आश्रम अमरावती का मरम्मत और रंगाई पुताई कार्य होना था लेकिन ठेकेदार ने आज तक कार्य की शुरुआत नहीं किया, और कहा जा रहा यह भी नहीं की विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी होते हुए कार्यों की गुणवत्ता को ताक पर रखकर इस काम में लाखों रुपए का भुक्तान करने की फिराक में है।
तकनीकी सहायक के अनुसार
पी.एल. सोनवानी तकनीक सहायक ने फिलहाल कार्य जारी रहने और अभी कार्यों की भुगतान नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन