Ghansyam Sharma / Fri, Jan 23, 2026 / Post views : 240
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में हाल ही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शासन की ओर से यूनिफार्म बंटा है, यूनिफार्म मिलने के बाद गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें जो यूनिफार्म दी गई है,वह स्तरहीन है और पानी में धोते ही कलर निकल जाता है।
संघ की जिलाध्यक्ष पुष्पा राय , मीना ठाकुर व अन्य का आरोप है कपड़ा देना था तो अच्छा कपड़ा हमें दे देते, इस तरह का कपड़ा देकर हमें मजाक कर रहे हैं, यह बाते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का कहना है। उन्हें जो साड़ी दी गई है, कपड़ा स्तरहीन है। उन्होंने बताया कि हर महिला को दो साड़ी मिली हैं, लेकिन एक बार धोने से ही पहनने लायक नहीं रहती।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार उन्हें स्तरहीन यूनिफार्म देकर उनके साथ मजाक उड़ा रही है। उनका कहना है कि उन्हें जो यूनिफार्म दी गई है, वह पहनने लायक ही नहीं है और इससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है।
कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 1827आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कुल 1817 सहायिका कार्यरत है। कुल 3622 यूनिफार्म कार्यकर्ताओं और 3386 यूनिफार्म सहायिकाओं वितरित किया गया है।
रेणु प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन