Ghansyam Sharma / Wed, Jan 28, 2026 / Post views : 325
केशकाल। पत्रिका लुक(नरेंद्र सेठिया)
इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सुरडोंगर क्रिकेट मैदान, केशकाल में “भव्य आनंद मेला–2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शाम 5 बजे हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलकंठ टेकाम, विधायक केशकाल रहे। इस अवसर पर उन्होंने शि. प्रा. एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संविधान से संबंधित लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।




इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। देविका यादव, संतोषी (रिमिक्स डांस), नेहा तातेड (एकल गायन – शासकीय महाविद्यालय केशकाल), दीपाली बीना (आईटीआई), मनीषा मंडावी, शबनम सलाम, राकेश्वरी, कृतिका, रामेश्वरी, गौरी, सना, काजल, लकेश्वरी, पायल नटिया, रेशमी व तनू सुरडोंगर, निशिका यादव, असि मंडावी, महक धुरव तथा शिप्रा विद्यालय केशकाल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ दर्शकों को खूब पसंद आईं।




स्वागत भाषण में भूपेश चंद्राकर ने कहा कि मात्र दो दिवस की तैयारी में यह आयोजन सभी के सहयोग से सफल हो सका। उन्होंने सुकमा में सुबह ध्वजारोहण कर समय से पूर्व केशकाल पहुँचने पर विधायक नीलकंठ टेकाम का आभार व्यक्त किया तथा आयोजन में सहयोग देने वाले अनुभाग एवं विकासखंड अधिकारियों का धन्यवाद किया।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि शताब्दी वर्ष में केशकाल को बायपास रोड, नगर की सड़कों का विकास, भारतमाला परियोजना तथा तीन स्थानों पर स्टेडियम जैसी महत्वपूर्ण सौगातें मिलने वाली हैं। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में नए-पुराने व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति में भूपेश चंद्राकर, योगेश सिन्हा, एस.पी. उपाध्याय, सीमा सरकार, प्रतिभा ठाकुर एवं सुप्रिया अवधिया ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समा बाँध दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवदीप सोनी, भूपेश चंद्राकर, राजकिशोर राठी सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम स्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी, सुदर्शन कुंजाम, महेश तारम, मनसुख लाल भूरट, राजा गोयल, मनीष राठी, कृष्णदत्त उपाध्याय, खिलेश्वर शोरी, पीला बाई जैन, कमला नेताम, जमुना बघेल, सपना जैन, कामिनी गायकवाड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शानदार संचालन लोकेश गायकवाड़ ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन राजकिशोर राठी द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन