Ghansyam Sharma / Tue, Nov 26, 2024 / Post views : 169
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन (कोंडागांव प्रेस क्लब) ने 26 नवंबर, मंगलवार को सुरेश कुमार पाटले को पत्रकार कल्याण कोष का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रेस क्लब द्वारा जारी एक आदेश में जानकारी दी गई। प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सोनपिपरे ने इस अवसर पर कहा कि पाटले को पत्रकारों के कल्याण के लिए बनाए गए इस महत्वपूर्ण कोष का नेतृत्व सौंपा गया है और उनसे उम्मीद की जाती है कि वे अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाएंगे। पत्रकार कल्याण कोष का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के भले के लिए कार्य करना है, जिसके तहत आर्थिक सहायता, चिकित्सा सुविधाएं और अन्य सहायता प्रदान की जाती है। सुरेश कुमार पाटले, जो कि कोंडागांव के वरिष्ठ पत्रकार हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखते हैं, उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए नियुक्त किए जाने पर प्रेस क्लब की सदस्यों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के द्वारा बधाई प्रेषित की गई है।
सोत्र-प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन प्रेस क्लब कोण्डागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन