Ghansyam Sharma / Wed, Oct 15, 2025 / Post views : 192
रायपुर। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ में पहली बार गठित राज्य गौ सेवा आयोग का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी के सरगुजा कुटीर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए आयोग के अध्यक्षों और सदस्यों ने गौ सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ ली।
समारोह में आयोग के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर पटेल एवं बाबा बालनाथ ने सभी को शपथ दिलाई। यह राज्य गौ सेवा आयोग के इतिहास का पहला शपथ ग्रहण समारोह था।
राज्य के सभी 32 जिलों के अध्यक्ष एवं सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। साथ ही प्रत्येक जिले के ब्लॉक अध्यक्षों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर पटेल ने कहा— “गौ सेवा केवल परंपरा नहीं, यह हमारी संस्कृति और जीवन का आधार है। आयोग का उद्देश्य गौवंश के संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना है।”
कोण्डागांव जिले से जिला अध्यक्ष हेमचंद्र सिंह ठाकुर सहित बिंदु शर्मा, लक्ष्मीनाथ नेताम, ईश्वर बैस, रामकुमार पात्र और खिरेन्द्र यादव उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश में गौ-संवर्धन के लिए मिलजुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
गौ सेवा आयोग के गठन के साथ छत्तीसगढ़ में गौ संरक्षण के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे परंपरा और संस्कृति से जुड़कर गौ सेवा को एक जनआंदोलन का स्वरूप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन