Ghansyam Sharma / Thu, Sep 4, 2025 / Post views : 210
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मड़ानार के शिक्षक शिवचरण साहू को आगामी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2007 से सेवा दे रहे साहू ने शिक्षा, खेल, कला और समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके प्रयासों से विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान और एक्सीलेंसी अवार्ड मिला। उन्होंने 500 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया और बच्चों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में सफलता दिलाई। शिल्प और चित्रकला से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाया। 53 बार रक्तदान और देहदान की घोषणा कर समाज सेवा में भी मिसाल बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन