Ghansyam Sharma / Fri, Feb 13, 2026 / Post views : 200
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले के कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोकोड़ी में स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में देर रात ग्रामीणों ने घुसकर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्लांट परिसर में खड़े कार, ट्रैक्टर सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ की, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक, एसडीएम समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
प्रशासन के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की बात कही गई है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन