Ghansyam Sharma / Wed, Feb 4, 2026 / Post views : 211
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
मर्दापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोल मंदरी के जंगल में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां आरोपी उसारु राम मरकाम ने ग्राम के ही निवासी पोहडू राम बघेल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं पुलिस चौकी गोलावंड पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पोहडू राम बघेल गांव के मंदिर में पुजारी थे। वे लकड़ी काटने के लिए अपने ग्राम ढोल मंदरी स्थित जंगल में गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से आए आरोपी ने अचानक किसी धारदार हथियार से उनके गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी उसारु राम मरकाम पुलिस चौकी गोलावंड पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू करते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन