Ghansyam Sharma / Mon, May 1, 2023 / Post views : 147
बोरे बासी खा कर सभी ने मनाया 'श्रमिक दिवस' एवं 'बोरे बासी दिवस'
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
01 मई को विश्व भर में श्रमिकों को सम्मान देने के लिए विश्व श्रमिक दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वाहन पर श्रमिकों के सम्मान में 'बोरे बासी दिवस' पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़
विधानसभा उपाध्यक्ष एवं केशकाल विधायक श्री संतराम नेताम ने भी सोमवार को अपने गृहग्राम पलना पहुंच कर स्थानीय ग्रामवासियों एवं मनरेगा श्रमिकों के साथ मिलकर बोरे बासी दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने खेत में जा कर श्रमिकों के साथ श्रमदान किया और उनके साथ ही बैठकर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक, स्वादिष्ट एवं पौस्टिक भोज बोरे-बासी का आनंद भी लिया। इस संबंध में विस उपाध्यक्ष ने मजदूरों के सम्मान में 01 मई को मनाए जाने वाले 'बोरे बासी' दिवस की सभी को
शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ के मेहनतकश मजदूरों के लिए सिर्फ भोज नहीं हमारी संस्कृति का हिस्सा है जिसपर हमें गर्व है। इस अवसर पर मनरेगा श्रमिकों ने विभिन्न कार्यस्थलों में भी बोरे बासी का आनंद लेते हुए श्रमिक दिवस मनाया।
देखे वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन