Ghansyam Sharma / Fri, Oct 27, 2023 / Post views : 170
30 अक्टूबर को द्वितीय चरण एवं 03 नवम्बर को तृतीय चरण की होगी लेखा जांच
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए अभ्यर्थियों के लेखा संबंधी विवरणों की जांच हेतु व्यय प्रेक्षक दिनेश कुमार जांगिड़ द्वारा गुरुवार को अनुवीक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोनों विधानसभाओं के सभी प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं द्वारा अपने अपने अभी तक के सम्पूर्ण लेखा एवं व्यय संबंधी विवरण व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किये। जिनकी जांच व्यय प्रेक्षक के द्वारा की गई। इसके साथ ही सभी से चर्चा कर उन्होंने सभी को महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। ज्ञात हो कि व्यय प्रेक्षक द्वारा तीन चरणों में लेखाओं की जांच की जानी है। जिसके तहत 26, 30 अक्टूबर एवं 03 नवम्बर 2023 को सभी प्रत्याशियों को तीनों चरणों में अपने लेखा संबंधी विवरणों को व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना है। इस हेतु अभ्यर्थी अथवा उनके अभिकर्ता अपने विवरणों के साथ प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक जिला कार्यालय कोण्डागांव में व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत हो सकेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन विभिन्न व्यय संबंधी प्रकारणों की भी जांच की जा रही है। इस अवसर ओर एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी चित्रकान्त चार्ली ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर मनोज केसरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन