Ghansyam Sharma / Tue, Feb 11, 2025 / Post views : 177
जिले कुल 76.31% मतदान
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
लोकतंत्र में आस्था जताते पुरुषों के साथ ही महिला मतदाताओं ने नगरीय निकाय चुनावों में खुलकर मतदान किया।अपने घरेलू कार्यों को छोड़ महिलाएं सुबह सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंची और खुलकर मतदान किया।मंगलवार को कोंडागांव नगर पालिका सहित केशकाल व फ़रसगांव नगर पंचायतों के अध्यक्ष व पार्षदों के लिए मतदान हुआ।मंगलवार को हुए मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ई वी एम में कैद हो गई है। चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।जनता किसे नगरीय निकायों में नगर सरकार की सत्ता सौंपती है।
कोंडागांव के डोंगरिपारा सहित कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की कतारे लग गई।निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम 4 बजे तक जिले की 74.78 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।वही पुरुष मतदाताओं की संख्या 72.40 प्रतिशत व अन्य 50 प्रतिशत रही।जिले में कुल 73.64 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें कोंडागांव 69.26 प्रतिशत मतदान हुआ,वही केशकाल में 81.17 प्रतिशत व फ़रसगांव में 85.7 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाता सुबह से ही मतदान करने मतदान केंद्रों पर पहुंचे और मतदान किया ।
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक
कोण्डागांव नगर पालिका 72.30%, फरसगांव नगर पंचायत 85.77 % , केशकाल नगर पंचायत 83.08 % , जिले में कुल 76.31% मतदान हुआ। 
भाजपा व कांग्रेस की प्रतिष्ठा दाव पर
कोंडागांव नगर पालिका का चुनाव भाजपा कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। वर्तमान विधायक व भाजपा नेत्री सुश्री लता उसेंडी नगर के सरगीपाल वार्ड की मतदाता है वही पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भेलवापदर वार्ड के मतदाता है। स्थानीय नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत दर्ज कराने दोनों नेताओं ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नरपति पटेल भाजपा ,नरेंद्र देवांगन कांग्रेस समर्थित सहित नीलकंठ शार्दूल निर्दलीय प्रत्याशी के बीच सीधे मुकाबला है। वही सभी प्रत्याशियों का का फैसला EVM में बंद है 15 फरवरी को होगा फैसला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन