Ghansyam Sharma / Fri, Sep 29, 2023 / Post views : 197
भक्ति के रंग मे रंगे सभी ग्रामवासी बहुत ही हर्षोउलास के साथ भगवन गणेश जी को दी विदाई
आमाबेड़ा। पत्रिका लुक ( लोकेश दिवान )
हर साल की भाँति इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासियो की सहयोग से भगवान गणेशजी का स्थापना दुर्गा माता सार्वजनीक मंच में रखा गया। आपको बतादें की आमाबेड़ा की पावन धरा से देवो के देव महादेव के पुत्र व देवताओ मे सर्व प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जी की मूर्ति का गणेश चतुर्थी के दिन स्थापना किया गया था और भगवान गणेश जी का विधि विधान से पूजा अर्चना की गया गया। 11 दिनों के बाद 29 सितम्बर को विधि विधान से पूजा हवन
प्रश्चात हर्षोल्लास के साथ डीजे की धुनों नाचते गाते हुए समस्त बड़े बुजुर्ग, युवक युवतीया छोटे बड़े बच्चा बच्चियाँ ने बड़ चड़ पहली बार काफी संख्या में भाग लिया। और भगवान् श्री गणेश जी के मूर्ति को विसर्जन किया गया।। वही आमाबेड़ा के व्यापारी भाइयो के अलावा ग्राम वासियों ने भी अपने -अपने घरों पर गणेश जी के मूर्ति को विस्थापित किया गया साथ ही आमाबेड़ा की आश्रित ग्राम सोड़े में गणेश विर्सजन के लिए शोभा यात्रा निकाल कर पूरे आमाबेड़ा की मुख्य चौक चौराहो से होते हुए ग्राम की बीच बस्ती से लगा हुआ तालाब में अंतिम पूजा अर्चना कर गणेश जी के जयघोष लगाते हुए गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ कहते हुए गणेश मूर्ति का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन