Ghansyam Sharma / Sun, Oct 5, 2025 / Post views : 188
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बोरगांव क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं कोण्डागांव जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विक्की दास ने नेशनल हाईवे पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण हो रही लगातार दुर्घटनाओं को देखते हुए स्वयं कार्य की अगुवाई की। उन्होंने युवा साथियों के साथ मिलकर सीमेंट, गिट्टी का मिश्रण बनाकर सड़क के गड्ढों को भरना शुरू किया।
जनपद सदस्य विक्की दास ने कहा कि जनता ने उन्हें सिर्फ शासन से आये कार्यों के संचालन के लिए नहीं बल्कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है। “आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, इसलिए हम स्वयं इस कार्य में जुटे हैं। प्रशासन से भी अनुरोध है कि इस समस्या पर तत्काल ध्यान दें, उन्होंने कहा।
इस जनसेवा कार्य में दुर्लभ बैरागी, विवेक शिखदार, दिलेश हलदार, मानकू मंडवी, राजा कुंडू सहित कई ग्रामीण मौजूद थे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
इस पहल ने न केवल दुर्घटनाओं को रोकने में मदद दी, बल्कि जनप्रतिनिधियों के कर्तव्य और जिम्मेदारी की मिसाल भी कायम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन