Thu, 15 Oct 2026
Breaking News
एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | विधायक निधि के 12 लाख के काम पर चंदन कश्यप ने उठाए सवाल : पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने सड़क की तत्काल मरम्मत और नागरवाही पारा में निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की | 1.06 करोड़ की लागत से बने स्कूल भवन का लोकार्पण : चिलपुटी में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित | संत रविदास जयंती पर अब ऐच्छिक नहीं, सार्वजनिक अवकाश : छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की अधिसूचना, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और बैंकों में रहेगा लागू | JNU प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन : कोण्डागांव में कांग्रेस कार्यालय का घेराव, पुतला दहन कर JNU प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | विधायक निधि के 12 लाख के काम पर चंदन कश्यप ने उठाए सवाल : पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने सड़क की तत्काल मरम्मत और नागरवाही पारा में निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की | 1.06 करोड़ की लागत से बने स्कूल भवन का लोकार्पण : चिलपुटी में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित | संत रविदास जयंती पर अब ऐच्छिक नहीं, सार्वजनिक अवकाश : छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की अधिसूचना, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और बैंकों में रहेगा लागू | JNU प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन : कोण्डागांव में कांग्रेस कार्यालय का घेराव, पुतला दहन कर JNU प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | विधायक निधि के 12 लाख के काम पर चंदन कश्यप ने उठाए सवाल : पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने सड़क की तत्काल मरम्मत और नागरवाही पारा में निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की | 1.06 करोड़ की लागत से बने स्कूल भवन का लोकार्पण : चिलपुटी में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित | संत रविदास जयंती पर अब ऐच्छिक नहीं, सार्वजनिक अवकाश : छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की अधिसूचना, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और बैंकों में रहेगा लागू | JNU प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन : कोण्डागांव में कांग्रेस कार्यालय का घेराव, पुतला दहन कर JNU प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग |

: बस्तर पंडुम के तीसरे दिन बिखरी जनजातीय व्यंजनों की छटा..

Ghansyam Sharma / Wed, Mar 19, 2025 / Post views : 194

Share:

जनजातीय नाट्य और शिल्पकला में दिखी बस्तर की संस्कृति
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बस्तर की जनजातीय संस्कृति के विभिन्न कलाओं के प्रदर्शन के साथ तीन दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय बस्तर पण्डुम का आज भव्य समापन हुआ। कोण्डागांव के स्थानीय ऑडीटोरियम में आयोजित बस्तर पण्डुम के तीसरे और अंतिम दिन जनजातीय नाट्य, शिल्प कला एवं चित्रकला के प्रदर्शन और जनजातीय पेय पदार्थों एवं व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में समाज प्रमुखजनों एवं प्रबुद्धजनों ने निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका निभाई। चापड़ा चटनी और मड़िया पेज के अनूठे स्वाद ने लोगों को लुभाया
बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति में खान-पान का विशेष स्थान है। यहां के पारंपरिक व्यंजन और पेय पदार्थ न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पोषण से भरपूर और स्वास्थ्यवर्धक भी माने जाते हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के व्यंजन पूरे देश में अपनी विशेषता के लिए प्रसिद्ध है। बस्तर पंडुम के तीसरे दिन आदिवासी युवक-युवतियों ने बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया। इनमें चापड़ा चटनी और मड़िया पेज जैसे व्यंजनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिभागियों ने इन सभी व्यंजनों के बनाने की प्रक्रिया और इसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। चापड़ा चटनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसे लाल चींटियों से बनाया जाता है, जो अपनी अनोखी स्वाद और औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक मानी जाती है। वहीं मड़िया पेज, जो रागी (मड़िया) से तैयार किया जाता है, गर्मी के मौसम में ठंडक पहुंचाने वाला पेय है और ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसके अलावा कुमड़ा बड़ी, बोहाढ़ भाजी, जीरा भाजी, हरवा, उड़द, पिता कांदा, कोलयारी भाजी, जिमी कांदा, डांग कांदा सल्फी एवं अन्य वेंजनों के बारे में प्रदर्शनी किया गया। बस्तर के व्यंजन यहां की पारंपरिक जीवनशैली और प्रकृति से जुड़ा हुआ है। यहां के खान-पान न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक धरोहर है, जिसे सहेजने की पहल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बस्तर पंडुम के आयोजन के माध्यम से किया जा रहा है। बस्तर की अद्वितीय शिल्पकला में जनजातीय संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है। इसे प्रदर्शित करते हुए आयोजन के जनजातीय शिल्प एवं चित्रकला वर्ग में प्रतिभागी कलाकारों ने बेलमेटल, भित्ती चित्रकला, मिट्टी कला, पत्थर शिल्प और अन्य पारंपरिक कलाओं के माध्यम से बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। ये शिल्पकला न केवल बस्तर क्षेत्र की पारंपरिक विरासत के साथ सांस्कृतिक पहचान भी है। इसके अलावा लोक कलाकारों के समूह द्वारा सामाजिक संदेश के साथ जनजातीय नाट्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व समाज प्रमुख, प्रबुद्धजनों सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित होकर लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement