Ghansyam Sharma / Sat, Feb 3, 2024 / Post views : 173
महासमुंद। पत्रिका लुक
महासमुंद जिले के झलप में संत शिरोमणि श्री रविदास महासभा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन को संबोधित मरते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहा है कि संत गुरू रविदास के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक है। हमें उनके आदर्शो का अनुशरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ने के लिए संगठित होने के साथ-साथ शिक्षित होना भी जरूरी है। उन्होंने इस मौके पर सामाजिक विकास कार्यो और
युवाओं की प्रतिभा को निखारने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वे रविदास समाज के सम्मेलन में शामिल होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। ये उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह समाज महान संतो का पूर्वज है। संत श्री रविदास जी के अटूट श्रद्धा के कारण गंगा मैया को उनकी कठौती में आना पड़ा था। कबीर दास, मीराबाई, गुरूनानक देव भी के मन में रविदास जी के प्रति बहुत सम्मान था। ये सभी संत-महात्मा उस युग में अपने-अपने तरीके से
सामाजिक कुरूतियों से लड़ रहे थे और समाज को आध्यात्म का सच्चा मार्ग दिखा रहे थे। गुरू रविदास जी ने हमे बताया कि मन की पवित्रता ही सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम को कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप,सासंद चुन्नी लाल साहू, बसना विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ,गुजरात से पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री आत्माराम परमार सहित समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गुरु रविदास महासभा के सदस्य मौजूद थे।
सोत्र cgpro
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन