Ghansyam Sharma / Thu, Jul 28, 2022 / Post views : 146
अनिश्चितकालीन आंदोलन के चौथे दिन
29 जुलाई को संभाग एवं 30 जुलाई को राजधानी में होगा विशाल रैली प्रदर्शन
कोंडागांव पत्रिका लुक।
संघ के द्वारा नित नए तरीके अपना रही राज्य सरकार के कानों तक मांग पूरी करने के लिए पर राज्य सरकार कर्मचारियों की बात व ज्ञापन को नजर अंदाज व अनसुना कर रही हैं। इसलिए संघ ने अपनी मांगों के पूरा कराने का अलग तरीके का उपयोग किया। टीचर्स एसोसिएशन के द्वारा बड़ेराजपुर में जिला संयोजक अखिलेश राय, ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुलाल केमरो, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुशीला चांदेकर एवं शिक्षकों ने नंदी बैला को सांकेतिक तौर पर ज्ञापन सौंपा गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक तरफ सरकार इनकी मांग को सनसुन कर रहे हैं तो दुरसी ओर सरकार तक बात पहुंचे बाबा के सवारी नंदी की शरण मे पहुंचे। क्या नंदी बैल इन कर्मचारियों की बात को राज्य सरकार तक कैसे पहुंचाएगी खैर कर्मचारी अपनी मांग को लेकर अडिक है। वही दूसरी और जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह, प्रदेश पदाधिकारी चन्द्रकान्त ठाकुर, नीलम श्रीवास्तव, मालती ध्रुव, दंतेश्वरी नायडू, लीना तिवारी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर अपने मांग सरकार तक पहूंचाने का प्रयास किया। सभी शिक्षकों द्वारा वृक्षारोपण कर हरेली तिहार मनाया गया । 
आंदोलन के पांचवें दिन 29 जुलाई को संभाग में एवं 30 जुलाई को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के सभी शिक्षको द्वारा अपनी मांगों को लेकर रायपुर में विशाल रैली प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन सचिव छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के नाम पर ज्ञापन सौपा जाएगा। साथ ही आंदोलन की आगे की रूपरेखा सबके परामर्श से तैयार की जाएगी। ज्ञात हो कि इस आंदोलन से सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप्प हैं स्कूलों में ताला बन्दी हैं । आंदोलन के कारण मुख्यमंत्री के मंशानुरूप स्कूलों में हरेली त्यौहार कार्यक्रम प्रभावित हुआ । इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दंतेश्वरी नायडू, रचना बैस, रेखा ठाकुर, नीरू सिंह, शशि यादव, उषा साहू, नीतू वर्मा, रंजन चंदेल, तिजुराम कोर्राम, कुंती कोर्राम, उषा यादव, बसन्ती यादव, प्रेमलता ध्रुवे, दलपती प्रसाद, नरुणा देवांगन, ओमना लकड़ा, अंजू बेरा, छायावती ठाकुर, प्रियंका भगत, अर्पिता श्रीवास्तव, बिंदु सिंह, शिवकुमार मंडावी, कमलेश्वर कुमेटी, बुद्धेश्वर बघेल, रंजीत टीर्की, जयंती सुरजाल, निशा प्रधान, शिशिर दुबे, मंछाराम, अमलेश बारले, वेद प्रकाश सुदन राम नेताम, अवध मिश्रा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे ।
सूट- ऋषिदेव सिंह, जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन