Ghansyam Sharma / Mon, Nov 10, 2025 / Post views : 195
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कनेरा मार्ग स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने दो सरकारी मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, कॉलोनी में स्थित दोनों सरकारी आवास उस समय सूने थे। इस बात का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मकानों के दरवाजों के ताले तोड़े और अंदर रखे सामानों की तलाशी ली। बताया जा रहा है कि चोर मौके से दो मोटरसाइकिल भी चोरी कर ले गए, जबकि एक अन्य बाइक को कुछ दूरी पर रास्ते में ही छोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाते हुए जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन