Ghansyam Sharma / Fri, Oct 3, 2025 / Post views : 176
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई जगहों पर जलभराव और छोटे-बड़े नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच केशकाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा के नयापारा में आज सुबह एक मकान ढह गया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मकान पदम नेताम का है। घटना के समय परिवारजन घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि मकान के भीतर रखा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पदम नेताम ने कहा कि इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से राहत राशि देने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना मकान बना सकें।
नेताम ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द से जल्द पंचनामा और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी करेगा, जिससे प्रभावित परिवार को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन