Ghansyam Sharma / Fri, May 12, 2023 / Post views : 156
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
एकबार फिर सक्रिय हुए चोर केशकाल में एक लाख रुपये की उठाईगिरी का मामला आया सामने । बस स्टैंड में शुक्रवार दोपहर को मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश चोरों के द्वारा एक शिक्षक के मोटरसाइकिल की डिक्की से पलक झपकते ही 1 लाख रुपए ले उड़े। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह समेत पुलिस की टीम घटना स्थल के पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हैं। पुलिस की जांच में बस स्टैंड की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल में आते हुए नजर आ रहे हैं। जिनमे से एक मास्क पहना हुआ युवक बड़ी ही सफाई से मोटरसाइकिल की डिक्की खोल कर 1 लाख रुपए निकालकर ले जाता नजर आ रहा है।
शंकर लाल राणा शिक्षक ने बताया
उक्त शिक्षक स्टेट बैंक में पैसे जमा करने के लिए गया हुआ था। इस दौरान जैसे ही शिक्षक मोटरसाइकिल खड़ी कर के किसी काम से मोबाइल दुकान में गया था। पीछे से आकर एक मास्क पहने युवक ने डिक्की से पैसों से भरा थैला पार कर दिया है। जिसकी सूचना व शिकायत पुलिस में दर्ज कर दी गई है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
देखें वीडियो-----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन