Ghansyam Sharma / Tue, Mar 31, 2026 / Post views : 239
फरसगांव। पत्रिका लुक
फरसगांव क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम गुलबापारा के पास एक बार फिर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां सड़क किनारे खराब खड़ी दो ट्रकों में तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य ट्रक जा घुसी, जिससे तीनों वाहन आपस में टकरा गए।
हादसे में ट्रक में सवार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल केशकाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन