Ghansyam Sharma / Sun, May 11, 2025 / Post views : 218
दुःखद समाचार
कोंडागांव। पत्रिका लुक
रविवार शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे 30 पर दहिकोंगा और सुकुरपाल के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक एक ही बाइक पर सवार होकर भानपुरी से कोंडागांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह भेजा गया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।
वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन