Ghansyam Sharma / Fri, Mar 28, 2025 / Post views : 192
दुःखद समाचार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
यह एक अत्यंत दुखद घटना है। जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीआठगांव में नेशनल हाइवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही टैंकर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर फरसगांव पुलिस पहुंचकर शव को चीरघर भेज यातायात को बहाली करते हुए टैंकर व वाहन चालक को पुलिस कस्टडी में लेकर जांच में जुटी है।
निवेदन
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और यातायात नियमों का पालन अत्यंत महत्वपूर्ण है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने से ऐसे हादसे होते हैं, जो अनमोल जीवन को खतरे में डालते हैं। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन