Ghansyam Sharma / Sun, Apr 13, 2025 / Post views : 188
बीजापुर। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर के इन्द्रावती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ में तीन इनामी माओवादी मारे गए। इन मृत माओवादियों में अम्बेली ब्लास्ट का मास्टर माइंड और माटवाड़ा LOS का कमांडर अनिल पुनेम भी शामिल है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बाकी दो माओवादी पालो पोड़ियाम और दीवान मड़कम थे, जिन पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था। इस प्रकार कुल 7 लाख रुपये के इनामी नक्सली इस मुठभेड़ में ढेर किए गए।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सुरक्षा बलों को इन्द्रावती क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 210 और कोबरा 202 की संयुक्त टीम ने 12 अप्रैल 2025 को सुबह 9 बजे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों और बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रुक-रुक कर कई घंटों तक चलती रही। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में मारे गए तीन माओवादियों के शव बरामद हुए। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और सामग्री मिली, जिसमें 12 बोर रायफल: 2 नग, 5 राउंड, सिंगल शॉट 315 रायफल: 1 नग, 4 राउंड, अन्य बरामद सामग्री विस्फोटक, माओवादी वर्दी, साहित्य, दवाइयाँ एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं
मारे गए माओवादियों का आपराधिक रिकार्ड
(1) अनिल पुनेम – माटवाड़ा LOS कमांडर, 5 लाख रुपये इनामी थाना गंगालूर, मिरतुर, भैरमगढ़ और जांगला में 20 आपराधिक मामले दर्ज, दंतेवाड़ा के बारसूर में 2 मामले, बीजापुर में 5 स्थायी वारंट लंबित, ( 2.)पालो पोड़ियाम – LOS सदस्य, 1 लाख रुपये इनामी जांगला, मिरतुर, भैरमगढ़, गंगालूर थानों में 5 केस (3) दीवान मड़कम – LOS सदस्य, 1 लाख रुपये इनामी जांगला, मिरतुर, भैरमगढ़, नेलसनार थानों में 4 केस हैं।
Sotrapoliceprobijapur
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन