Ghansyam Sharma / Thu, Apr 16, 2026 / Post views : 285
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नेशनल हाईवे-30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगानी कलार के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ही दिशा में जा रही दो बाइकों और एक स्कूटी के बीच आपसी टक्कर में कुल पांच लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी वाहन कोण्डागांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और असंतुलन के चलते तीनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में घायल लोगों में बाइक सवार युवक, स्कूटी सवार तथा अन्य सवार शामिल हैं। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य को सामान्य चोटें आई हैं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है।
सूचना मिलने पर फरसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन