Ghansyam Sharma / Mon, Dec 15, 2025 / Post views : 229
सूरजपुर। पत्रिका लुक
जिले के भैंसामुंडा जंगल में एक बाघ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृत बाघ के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे बाघ पर हमले की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ सहित रेंज के अधिकारी सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आपको बतादें की मामला घुई रेंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। वन विभाग ने क्षेत्र को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन