Ghansyam Sharma / Fri, May 27, 2022 / Post views : 147
कोंडागांव पत्रिका लुक।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 04 मई से प्रारंभ हुए अपने विधानसभावार दौरे में 27 मई को कोण्डागांव विधानसभा एवं 28 मई को केशकाल विधानसभा का दौरा करेंगे। अपने इस दौरे में मुख्यमंत्री विधानसभाओं के लोगों से सीधा संवाद कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी लेकर भेंट मुलाकात के माध्यम से लोगों से सीधे तौर पर जुड़ेंगे। अपने दौरे में मुख्यमंत्री सर्वप्रथम कोण्डागांव विधानसभा के माकड़ी तहसील मुख्यालय जायेंगे। जहां वे जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात् वे राजगांव जायेंगे। राजागांव के पश्चात् वे कोण्डागांव जिला मुख्यालय पहुंच विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन एवं भूमिपूजन करेंगे। 28 मई को वे केशकाल विधानसभा के उपतहसील बड़ेडोंगर मुख्यालय एवं धनोरा उपतहसील मुख्यालय भी जायेंगे तथा केशकाल में ईको पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर टाटामारी रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम के साथ लोगों से वार्ता भी करेंगे। मुख्यमंत्री राजागांव, बड़ेडोंगर, धनोरा एवं टाटामारी में जनचौपाल तथा कोण्डागांव में 28 मई एवं टाटामारी में 29 मई को पत्रकारों से वार्ता भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन