Ghansyam Sharma / Sat, Aug 29, 2026 / Post views : 67
कोण्डागांव। पत्रिका लुक।
जिले के ग्राम पंचायत मोहलई में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोहलई हाई स्कूल के सामने एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, सने कुमार सोढ़ी पिता फूलचंद सोढ़ी, निवासी मोहलई पटेलपारा, ट्रैक्टर से खेत में हल जोतने के बाद करणपुर से मोहलई लौट रहे थे। ट्रैक्टर में चालक समेत तीन लोग सवार थे। इसी दौरान मोहलई हाई स्कूल के सामने अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में चालक सने कुमार सोढ़ी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पवन नामक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रैक्टर में सवार तीसरा व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन