Ghansyam Sharma / Sat, Aug 29, 2026 / Post views : 55
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र के डोंगरीपारा में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक युवक हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि युवक का पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद वह करीब 400 केवी हाईवोल्टेज बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाइश दी गई। राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के साथ ग्रामीणों ने भी युवक से बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए समझाया। काफी मशक्कत के बाद युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया।
इसके बाद कोण्डागांव पुलिस युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
कोण्डागांव तहसीलदार मनोज कुमार रावटे ने बताया कि पत्नी और चाचा के साथ विवाद के बाद युवक हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ गया था। समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। परिवार के लोगों और पुलिस-राजस्व विभाग द्वारा युवक को समझाइश दी जा रही है, ताकि भविष्य में वह दोबारा इस तरह का कदम न उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन