Ghansyam Sharma / Mon, Nov 10, 2025 / Post views : 198
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
पुलिस मुख्यालय अटल नगर, नया रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेड) पद हेतु अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। यह परीक्षा दिनांक 17, 18 एवं 19 नवम्बर 2025 को पुलिस लाइन कोण्डागांव, चिखलपुटी में संपन्न होगी।
पुलिस विभाग ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन