Ghansyam Sharma / Thu, Nov 6, 2025 / Post views : 191
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
केशकाल शहर की जर्जर सड़क के विरोध में गुरुवार को नगरवासियों और व्यापारी संघ ने एकदिवसीय बंद का आवाह्न किया। बंद को नगर के सभी व्यापारियों का पूरा समर्थन मिला। दोपहर तक लगभग सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि खराब सड़क के कारण व्यापार पर भारी असर पड़ा है। गड्ढों और धूल की वजह से लोग घरों से निकलना कम कर चुके हैं। ग्राहकों की आवाजाही रुक गई है और कारोबार ठप होने की स्थिति में है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क पर उड़ती धूल और कीचड़ ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग सांस संबंधी बीमारियों से भी पीड़ित होने लगे हैं। इसके बावजूद न प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि शासन-प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाए, तो जनता को आगे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
देखें वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन