Ghansyam Sharma / Thu, Oct 16, 2025 / Post views : 175

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व के अवसर पर नगर पालिका के द्वारा एनसीसी मैदान में अस्थाई पटाखा बाजार लगाया जा रहा है। मैदान में अस्थाई दुकानें तैयार कर ली गई हैं, लेकिन नगर पालिका द्वारा अब तक पटाखा व्यापारियों को दुकानों का आवंटन नहीं किया गया है।
व्यापारियों का कहना है कि परसों धनतेरस है, समय बहुत कम बचा है ओर अब तक दुकानों का का आबंटन नही हुआ है। वे सुबह से ही नगर पालिका कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं । रात 8 बजे तक भी दुकानों का आवंटन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई, जिससे व्यापारियों में काक्रोश और निराशा देखी जा रही है।
पटाखा व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि यथाशीघ्र दुकानों का आवंटन किया जाए, ताकि वे समय पर दुकानें सजाना सुरु केर सके।
वहीं इस संबंध में नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने बताया कि, जिला प्रशासन से पटाखा लाइसेंसधारी व्यापारियों की सूची अभी प्राप्त नहीं हुई है। सूची मिलते ही लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया जाएगा। हमने दुकानों का नंबरिंग भीबकर ली है जैसे ही लिस्ट मिलेगी दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन