Ghansyam Sharma / Thu, Jun 16, 2022 / Post views : 149
कोंडागांव पत्रिका लुक।
गुरूवार को जनपद पंचायत केशकाल में समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 ग्राम पंचायतों के भारत माता वाहिनी समूहों को नशामुक्ति का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर एवं करारोपण अधिकारी फरसगांव टीएल नाग एवं ऑपरेटर प्रतीक विश्वास द्वारा महिलाओं को नशामुक्ति अभियान संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बटराली, जामगांव, अरण्डी, सिंगनपुर, सिदावण्ड, सालेभाट, अडेंगा, कोदोभाट, खेतरपाल एवं प्रधानचेर्रा ग्राम पंचायतों के समूहों ने हिस्सा लिया। यहां समूहों हेतु निबंध, नशामुक्ति के गीतों के गायन आदि का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत केशकाल एस नाग, उप संचालक समाज कल्याण ललिता लकड़ा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा समूहों की महिलाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन