Ghansyam Sharma / Sun, Apr 27, 2025 / Post views : 158
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सड़क हादसों पर लगाम लगाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोण्डागांव जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैया के नेतृत्व में नेशनल हाईवे-30 पर औचक जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 8 वाहन बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के पकड़े गए, जिन पर 28 हजार 500 रुपए का जुर्माना ठोका गया। वहीं, एक वाहन ओवरलोडिंग में पकड़ा गया, जिस पर 36 हजार रुपए का भारी-भरकम दंड लगाया गया। जांच में दो वाहन चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना फिटनेस के वाहन चलाते पाए गए, जिनके वाहन तत्काल जप्त कर लिए गए हैं। इसके अलावा, अन्य छोटे उल्लंघनों के तहत 8 वाहनों से 4 हजार 900 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। जिला परिवहन अधिकारी ने साफ किया कि सड़क पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। औचक कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालकों ने मौके पर ही दस्तावेज दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया, तो कुछ ने तत्काल जुर्माना भरकर राहत ली। जिला प्रशासन ने वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें, ताकि हादसों पर लगाम लगाई जा सके।
सोत्र-prortokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन