Ghansyam Sharma / Thu, Sep 25, 2025 / Post views : 194
बस्तर। पत्रिका लुक
ग्राम पंचायत झारतरई बस्तर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, महामंत्री चमरू यादव, हेमराज मौर्य, सुष्मिता मिस्त्री, झारतरई सरपंच बलराम कश्यप, जनपद सदस्य सुकमती कश्यप, और नगर पंचायत बस्तर नेता प्रतिपक्ष समीर कुमार मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि दी।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे और उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी।
इसके बाद, ग्राम पंचायत झारतरई में गणेशोत्सव से चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबला बालेंगा और मांदर के बीच हुआ, जिसमें बालेंगा की टीम विजयी रही। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार देते हुए शुभकामनाएं दीं। उपविजेता मांदर टीम को जनपद सदस्य सुकमती कश्यप ने द्वितीय पुरस्कार देते हुए शुभकामनाएं दीं। तृतीय पुरस्कार झारतरई सरपंच बलराम कश्यप ने चित्रकोट की टीम को दिया।
सांसद महेश कश्यप ने सभी खिलाड़ियों को सांसद खेल महोत्सव में पंजीयन कराने की अपील की और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूत होता है। इस अवसर पर भाजपा मंडल बस्तर के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन