Ghansyam Sharma / Tue, Jan 30, 2024 / Post views : 175
रायपुर। पत्रिका लुक
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को आज राजभवन में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। राजभवन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सोत्रcgpro
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन