Ghansyam Sharma / Sat, Jun 18, 2022 / Post views : 159
दुःखद समाचार
कोंडागांव पत्रिका लुक।
जिला मुख्यालय कोण्डागांव नगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दिनेश फ्यूल के सामने शुक्रवार की शाम जगदलपुर से राजधानी रायपुर की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएच 0527 ने मार्ग से गुजर रहे बाईक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही दोनों बाईक सवारों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक मर्दापाल थाना क्षेत्र के रहवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन