Ghansyam Sharma / Tue, Sep 12, 2023 / Post views : 192
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ग्राम बड़े उसरी के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो गाय की मौत, तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए, जिसे कोण्डागांव पुलिस ने 108 की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा ग्रामीण गाय बैलों को लेकर जा रहा था , इस दौरान जगदलपुर से
तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 4 एम ए 1164 मवेशियों और और ग्रामीण को जबरदस्त ठोकर मारी जिसमें मौके पर ही दो गायों की मौत हुई वहीं तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ। मोके पर कोण्डागांव पुलिस पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा व यातायात सुचारू रुप से चालू करवाया गया। घटना कोण्डागांव थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ग्राम बड़े उसरी के पास शोभा पेट्रोल पंप के पास का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन