Ghansyam Sharma / Sun, Feb 15, 2026 / Post views : 198
आस्था, भक्ति और संस्कृति का संगम
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
विकासखंड बडेराजपुर अंतर्गत ग्राम पेंड्रावन में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नव-स्थापित शिवलिंग एवं राम भक्त हनुमान की आराधना के साथ संगीतमय मानसगान, विशेष पूजा-अर्चना और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर महाशिवरात्रि के दिन भंडारे की व्यवस्था की गई है। इस दौरान प्रसिद्ध कथा वाचक श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मर्यादा का संदेश देंगे। महोत्सव के अंतर्गत मंगल आरती, भजन-कीर्तन, शिव स्तुति, हनुमान चालीसा पाठ तथा रात्रिकालीन जागरण का आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भोजन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंगीन पताकाओं और पुष्प सजावट से भव्य रूप दिया गया है। आयोजन समिति के अनुसार यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करेगा। आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। समस्त ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से सहभागिता का सादर आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन