Ghansyam Sharma / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 254
दुःखद समाचार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नेशनल हाईवे-30 पर भूमका नाला के पास गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो हाईवा टिप्परों की आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा इतना जबरदस्त था कि मृतक चालक का शव वाहन में ही फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करने की कार्रवाई की । हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन