Ghansyam Sharma / Sat, Apr 1, 2023 / Post views : 177
,
कोंडागांव।पत्रिका लुक
शनिवार को मर्दापाल थाना अंतर्गत ढोल मांदरी के पास सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत व एक गंभीर रूप से घायल हुआ, घायल का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है,
मिली जानकारी के मुताबिक मनकर बघेल ,जयसिंह बघेल मनकुराम कोर्राम दुपहिया वाहन में सवार होकर शनिवार दोपहर को ग्राम गोलावंड से मर्दापाल की ओर जा रहे थे,उसी दौरान मर्दापाल की ओर से आती हुई तेज रफ्तार 407 वाहन ने ढोल मांदरी के पास दुपहिया वाहन को चपेट में ले लिया, दुर्घटना में मनकर बघेल 42 पिता महारुराम ,जयसिंह बघेल 43 पिता महादेव बघेल की मौत हुई, वहीं मनकुराम कोर्राम 45 वर्ष पिता ताति राम कोर्राम गंभीर रूप से घायल है । जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है , सभी ग्राम बड़े कुरुषनार निवासी बताए जा रहे, वही पुलिस मामले की विवेचना में जुटी। है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन