Ghansyam Sharma / Fri, Jun 26, 2026 / Post views : 148
इसलनार में समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवं अंबुजा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम इसलनार के बड़े तालाब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम, आंवला और कटहल सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सरपंच श्रीमती रीना सोरी एवं शासकीय उद्यानिकी विभाग कोण्डागांव के प्रमुख लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने ग्रामवासियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
सरपंच श्रीमती रीना सोरी ने कहा कि प्रत्येक परिवार को अपने घर, आंगन और उपलब्ध भूमि पर पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवन का आधार हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्वयंसेवकों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अंबुजा फाउंडेशन की ओर से परियोजना प्रबंधक योगेश मंगदुम, प्रोजेक्ट ऑफिसर नेहा कुशवाहा, भूपेंद्र राजपूत सहित संस्था के स्वयंसेवक एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन